फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ बचाव कार्य निधरित अवधि में पूर्ण करें : सीडीओ

Sat, 17 Jun 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बूढ़ी राप्ती के मदरहवा असोगवा बांध पर का निरीक्षण करते सीडीओ जयेन्द्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बांसी क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती के मदरहवा असोगवा बांध पर स्थित ग्राम नवेल पर समेत कई कटान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर बचाव कार्य तेजी से कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने असोगवा नगवा बांध पर स्थित ग्राम सतवाढ़ी, ग्राम भागौतापुर एवं नरकटहा सोनखर बांध पर कटान स्थल पर कराये जा रहे बाढ़ निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। बूढ़ी राप्ती नदी के ग्राम नबेल के किमी 7.400 पर स्पर नंबर एक का पुनर्स्थापना कार्य, बूढ़ी राप्ती नदी के अशोगवा नगवा बांध पर के किमी 10.600 से 10.700 ग्राम भगौतापुर पर हुए कटान को बंद करने एवं अवशेष भाग में पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया। राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित नरकटहा शहर सुरक्षा बांध पर पक्की सड़क एवं बचाव कार्य एवं सोनखर नरकटहा बांध पर सुदृढ़ीकरण मिट्टी कार्य के निरीक्षण के दौरान नरकटहा के पास ग्रामीणों ने बोल्डर पिचिंग कार्य कराने की मांग किया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि में अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान सिंचाई निर्माण खंड के एई घनश्याम पांडेय, जेई पंकज प्रभात व सेराज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें