फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीईओ बर्डपुर के विरुद्ध सांसद से शिकायत, कार्रवाई की मांग

Mon, 21 Oct 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के परिषदीय शिक्षकों ने रविवार को सांसद जगदंबिका पाल से मुलाकात कर खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर की शिकायत की। उन्होंने बीईओ पर शिक्षकों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री कलीमुल्लाह के नेतृत्व में शिक्षक सांसद के आवास पर जुटे और विकास खंड के 84 शिक्षकों की ओर से हस्ताक्षरित मांगपत्र सौंपकर अवगत कराया। जिलाधिकारी की ओर से जारी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार सभी शिक्षक कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। फिर भी बीइओ की ओर से निरीक्षण में एसओपी का धौंस दिखाकर शिक्षकों को नोटिस का भय दिखाकर धनादोहन किया जा रहा है। बीइओ के मनमाने तरीके से विद्यालय में कमी दिखाकर 20 से अधिक बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है, और शिक्षकों को निलंबित करने का भय दिखाकर शोषण किया जा रहा है।
इस दौरान सुजीत जायसवाल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, महिउद्दीन, लालजी यादव, शिवाकांत दूबे, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्रा, अरुण सिंह, रामशंकर पांडेय, अनिल पांडेय, शब्बीर अनवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें