फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कब्जा रोकने के लिए डीएम से की फरियाद

Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। तहसील के दर्शनिया गांव के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में स्थित शिवमंदिर से सटी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है। शुक्रवार को दिए शिकायत पत्र में गांव के राम सागर, जिलाऊं, राम किशुन, राम लगन, शुभम, सकटूराम, बजरंगी, राम निवास, अरविंद वर्मा आदि ने कहा है कि गांव में शिव मंदिर के पास स्थित गाटा स्थित है। गांव के लोग इसी में गांव में आने वाली बरात को ठहराते हैं। लेकिन गांव के आधा दर्जन लोग इस जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि हो अवैध कब्जे को रुकवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें