फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर पंचायत कर्मी से 40 हजार की ठगी

Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के कर्मी कुलदीप को साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये ठग लिए हैं। कुलदीप ने ऑनलाइन सहित पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कपिलवस्तु के कर्मी कुलदीप ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर कॉल आती है और उसको अपना सगा संबंधी बताकर कहा कि मैं आप के खाते में 40 हजार रुपये भेज रहा हूं, आप इस नंबर पर पैसा भेज दीजिए, अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुलदीप ने बहुत ज्यादा कुछ नहीं सोचा और कहा कि ठीक है भेजिए। साइबर ठग ने 40 हजार रुपये भेजने का फेक मैसेज भेज दिया। कुलदीप ने अपने गूगल पे से पहले 10 हजार भेजा और शेष पैसा नहीं जा रहा था तो सीएससी सेंटर पर गया और कहा कि इस नंबर 30 हजार रुपये भेज दीजिए। मैं आप को पैसा दे रहा हूं दुकानदार ने भी अपने पास से 30 हजार रुपये भेज दिए और पैसा मांगने लगा तो कुलदीप ने अपने खाते से पैसा देना चाहा तो उसके खाते में पैसा ही नहीं था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें