समाधान दिवस से निराश लौटे फरियादी
पथरा। थाना क्षेत्र में आयोजित समाधान दिवस में चार मामले आए, जिसमें से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। शनिवार को सहायक चकबंदी अधिकारी त्रियुगी प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस विभाग से संबंधित तीन मामले आए, जबकि राजस्व से संबंधित एक मामला प्रस्तुत हुआ। जिसमें किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश तिवारी, दिनेश यादव, राघवेन्द्र, लाल कृष्ण श्रीवास्तव, बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद