फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: सड़क ही नहीं, पुलिया की दीवार में भी भ्रष्टाचार की दरार

Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र में निर्माणाधीन शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर मंगराव के पास बनी पुलिया की दीवार (पैरापेट) में भी दरार आ गई है, जबकि इस सड़क में भी जगह-जगह दरारें बनने के साथ गिट्टियां उखड़ गई हैं। ये सभी निर्माण तीन माह के अंदर हुए हैं। दरार पड़ने के कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यह भ्रष्टाचार की दरार है। लोग सड़क निर्माण की गुणवत्ता सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग के चौड़ीकरण से पहले पुलिया बनाई गई थी। 22 किमी लंबी शाहपुर-सिंगारजोत सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के साथ ही जलनिकासी के लिए ह्यूम पाइप डाल कर पुरानी संकरी पुलिया को चौड़ा किया गया है। निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को मिला है। 45.20 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य हो रहा है। बनने के बाद ही सड़क और पुलिया में दरार आने से लोगों में गुस्सा है, जबकि विभागीय अधिकारी अपने तरीके से सफाई दे रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों ने की जांच की मांग
क्षेत्र के नंदकिशोर मिश्रा, रामराज जयसवाल, कृष्ण कुमार शुक्ल, श्रीकांत तिवारी, नीरज यादव, सुभाष पांडेय ने बताया कि सड़क बनते ही गिट्टियां उखड़ी हुई नजर आ रही हैं। पुलिया की दीवार में भी दरार आ गई है। कई वर्षों तक क्षेत्र के लोगों ने परेशानी उठाई है। इस सड़क के निर्माण कार्यों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जब पुलिया बनाई जा रही थी तो मिट्टी गीली थी। मिट्टी सूखने के बाद धंसी होगी तो पुलिया में दरार आई है। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी नहीं हुई है।
-दुर्गेश पटेल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें