स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा व पर्यावरण के लिए अभियान का आगाज
माह भर चलेगा संचारी रोग नियंत्रण, स्कूल चलो, बालिका सुरक्षा व पौधरोपण अभियान
जनपद मुख्यालय समेत तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
क्षेत्रीय विधायक के अलावा डीएम व तहसील स्तरीय अफसर भी कार्यक्रम में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। द्वितीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक-2, स्कूल चलो अभियान, बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं पौधरोपण अभियान का मुख्यालय समेत सभी तहसीलों व ब्लाक मुख्यालयों पर शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायकों के साथ जिले के अफसरों की मौजूदगी में सभी अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जनसहयोग की अपील भी की गई।
सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान के बच्चों की रैली, जनपद को मिले 9 एंबुलेंस, संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में अपने-अपने नाम का एक-एक पौधा लगाते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज किया।
एएसपी मायाराम वर्मा, सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, बीएसए राम सिंह, डीडीओ राजेन्द्र प्रसाद, जिविनि अवधेश नारायण मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ सीमा पांडेय, पीएचसी नौगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत मौर्य, हास्पिटल मैनेजर डॉ. अनूप कुमार यादव, एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉ. संदीप पाटिल, राजेश कुमार शर्मा, गुरफान अहमद, अनुराग शुक्ला, डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, बेसिक शिक्षा विभाग सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नागेन्द्र प्रताप सिंह, रितेश श्रीवास्तव, डीपी श्रीवास्तव, शिक्षक नियाज अहमद, एसओ उसका अंजनी राय, उप निरीक्षक राजेश शुक्ला व जुुबेर अहमद के अलावा स्वास्थ्य व बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
परसा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ में स्कूल चलो अभियान, संचारी रोगों के बचाव के लिए जागरूकता अभियान व नारी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों के साथ रैली निकाली गई। निसार अहमद, राम निवास गौतम, आशुतोष मिश्र, प्रियंका गुप्ता, अंशू चौधरी, अनुपम तिवारी आदि की मौजूदगी रही। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा व दस्तक अभियान के तहत सीएचसी मिठवल तिलौली से जनजागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र तिवारी ने किया। लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी से सोमवार को रैली निकाली गई। रैली को अधीक्षक अमित कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीजी चौधरी, आलोक कुमार सिंह, रामाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी , नितेश पांडेय, संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
तहसील मुख्यालयों पर भी अभियान का शुभारंभ
इटवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण के लिए डोर -टू- डोर अभियान के लिए विधायक सतीश चन्द्र द्विवेदी व डीएम दीपक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य टीमों को रवाना किया। ब्लाक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या, एसडीएम त्रिभुवन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके वैद्य, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
बीआरसी से अभियान का आगाज
बर्डपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय कपिलवस्तु में स्कूल चलो अभियान, पौधरोपण व संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाली गई। सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट अमृतलाल, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सुबोध चन्द्रा, सह समन्वयक अंशुमान सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वसीउल्लाह, जिला समन्वयक नागेन्द्र प्रताप सिंह, रितेश श्रीवास्तव, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, बीईओ धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सह समन्वयक शैलेन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
बालिका सुरक्षा पर फैलाई जागरूकता
बर्डपुर। बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। थाना कपिलवस्तु के उपनिरीक्षक संजीव कुमार शुक्ल ने छात्राओं अहम जानकारी दी। प्रधानाचार्य राम पुकार यादव, माधव प्रसाद मिश्र, अजय यादव, पूर्णेश्वर मिश्र, महिला आरक्षी सोनी यादव, रविन्द्र उपाध्याय, शिवकरन, श्रीमती शची, रामबचन राम, विजय बहादुर वर्मा आदि उपस्थित रहे।
पांच वार्डों में विशेष सफाई अभियान
बांसी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत सोमवार को नगर पालिका ने पांच वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर किया है। अकबरनगर, इन्द्रानगर, अशोकनगर, निरालानगर व नेहरूनगर में कीटनाशक का छिड़काव हुआ। अभियान की अगुवाई नपा के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने की।