संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गंगा सागर राय, कार्यकारी निदेशक डॉ. अमित राय, प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण करके बाबा साहब को उनके जन्म दिवस पर याद किया। प्रबंधक गंगा सागर राय ने कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ किया है। उनके कार्यों से सीखे लेने की जरूरत है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से संतोष पांडेय, महीप तिवारी, देवराज सिंह, जितेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य सुनील पांडेय, आदर्श सिंह इत्यादि शिक्षक उपास्थित रहे। संवाद