भनवपुर क्षेत्र के मंगराव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संकुल की बैठक के दौरान मौजूद शिक्षक। संवा
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
निपुण भारत का लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प
भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक की धनोहरी न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल की बैठक हुई। इसमें निपुण भारत का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
नोडल शिक्षक संकुल राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि हमें अपनी शिक्षण विधियों में रोचकता लानी होगी। योजना के तहत शिक्षण करते हुए शीघ्र निपुण लक्ष्य हासिल करना होगा। राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्र ने सभी संकुल एवं प्रधानाध्यापकों को प्रति माह डीसीएफ भरने, दीक्षा एप पर समय-समय पर हो रहे विभागीय ऑनलाइन प्रशिक्षण को पूर्ण करने का आह्वान किया। शिक्षक संकुल ऋषिपाल एवं डॉ. राकेश ने खेल खेल में शिक्षण की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चे खुशी-खुशी विषय वस्तु को सीख लेते हैं। इस दौरान प्रदीप कुमार, राम कुमार, सुरभि श्रीवास्तव, प्रशांत सक्सेना, करुणा शंकर, आलोक त्रिपाठी, रामपाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।