जोगिया। जोगिया-पकड़ी मार्ग स्थित सजनी गांव के पास शनिवार को दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। दुघर्टना के बाद स्थानीय लोगों और जोगिया पुलिस की मदद से एंबुलेंस से घायलों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
बांसी थाना क्षेत्र के जीना निवासी कहैन्या (25), संदीप (30), अजय (20) औतार थाना जोगिया अपने बाइक से मुड़ रहा था। पकड़ी से किसी काम से आया था और अपने घर जा रहा था। और घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां पर तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष जोगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां पर उन लोगों का इलाज चल रहा है। संवाद