सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली के धेंसा-परसा मार्ग पर अहिरौली गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई। उसको भी चोटें आई हैं।
शोहरतगढ थाना क्षेत्र के हडहवा गांव निवासी कमलेश (30) अपने पिता शिवराज (65) को बाइक पर बैठाकर शुक्रवार शाम चार बजे किसी कार्य से नौगढ़ जा रहे थे। धेंसा- परसा मार्ग पर अहिरौली गांव के पास सामने आ रही बाइक के सामने से भिड़ गई। हादसे में कमलेश बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-112 की गाड़ी ने पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों कमलेश के पिता शिवराज की हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शिवराज को गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस जिला अस्पताल चले आए। मामले की जानकारी सदर पुलिस को मिलते ही, शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर लिखा पढ़ी की। शनिवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जोगिया कोतवाल अभिमन्यु सिंह ने बताता कि घटना में हुए क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को कब्जे ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।