फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिया का संपर्क मार्ग कटा, हादसे का डर

Sat, 17 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के रेहरा गांव के पास सड़क पर बने पुलिया के अप्रोच में हुआ गढ्ढा। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के रेहरा गांव के पास सड़क पर बनी पुलिया के संपर्क मार्ग में गड्ढा हो गया है, जिससे आवागमन करने वाले हादसे का शिकार बन सकते हैं।
विज्ञापन

बांसी-धानी मार्ग पर सेमरा मुस्तहकम गांव से खेसरहा को जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पर रेहरा गांव के दक्षिण की तरफ सड़क पर बने पुलिया के संपर्क मार्ग में गड्ढा हो गया है। जिससे आवागमन करने वाले राहगीर गड्ढे में गिर कर चोटिल हो सकते हैं। गांवों में घर घर जल योजना के तहत भूमिगत पाइप बिछाया गया है। पुलिया के पास पाइप पार करते समय खुदाई के दौरान अप्रोच में गढ्ढा हो गया है। जो खतरे का संकेत है। इस मार्ग से कई गांव के लोगों का आवागमन होता है। एप्रोच में गड्ढा होने से हादसे का डर बना हुआ है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है मामले की जानकारी नहीं थी। जल्द ही गड्ढे को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें