फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस छावनी में तब्दील कलक्ट्रेट, चेकिंग के बाद प्रवेश

Tue, 30 Apr 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो स्थानों पर चेकिंग, एक उम्मीदवार पर पांच लोगों को मिली जाने की अनुमति

पहले दिन उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा, नामाकंन एक भी नहीं

साड़ी तिराहा से कलक्ट्रेट तक तैनात रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन और पर्चा खरीद शुरू हो गया। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन तो नहीं किया, लेकिन पूरा कलक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। गेट और अंदर दो जगह चेकिंग प्वाइंट बनाया गया था। जहां चेकिंग के बाद प्रत्याशी सहित पांच लोगों को पुलिस ने प्रवेश दिया। गहनता से जांच करने के बाद पर्चा खरीदने के लिए अंदर प्रवेश दिया। सीसी कैमरे की जद में पूरा कार्य चल रहा है।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 25 मई को होना है। सोमवार से नामांकन और पर्चा खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के दौरान किसी प्रकार का बवाल न होने पाए इके मद्दनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। कलक्ट्रेट से लगभग दो मीटर पहले ही साड़ी तिराहा पर दो थानाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। हालांकि नामांकन न होने के कारण भीड़ नहीं थी, इसलिए बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं रोकी गई। अगर नामांकन होता तो प्रत्याशी समर्थक के साथ जाते भीड़ होती। इसके बाद बस्ती-ककरहवा हाईवे के कारण बड़े वाहन रोके जाते और छोटे वाहन अशोक मार्ग होते हुए शहर के अंदर से ककरहवा की ओर भेजे जाते। प्रशासन की तैयारी पूरी थी। वहीं, आगे कलक्ट्रेट गेट पर चेकिंग करने के बाद केवल कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन

दूसरे गेट से न्यायालय के अधिवक्ता आते-जाते रहे। मुख्य गेट पर एक बैरियर बनाया गया था। यहां सीओ जयराम और एसओ मोहाना की ड्यूटी थी। वहीं, प्रत्याशियों सहित पांच लोगों को पर्चा खरीद के लिए भेजते देखे गए। जबकि आम नागरिकों को गेट से ही लौट दे रहे थे। इसके आगे बढ़े तो कलक्ट्रेट के अंदर नामांकन के लिए जाने से इलेक्ट्रॉनिक मशीन से गुजरकर लोगों को भेजा जा रहा था। यहां एसओ उसका रोहित कुमार उपाध्याय संबंधित व्यक्ति का परिचय पत्र देखने के बाद ही प्रत्याशी सहित पांच लोगों को भेजते हुए देखे गए। इनके अलावा हर प्वाइंट पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नामांकन हाल में भी सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। सीओ अरुण कांत सिंह परिसर का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहे।



पूरे कलक्ट्रेट का कर दिया गया बैरिकेडिंग

कलक्ट्रेट में ही कई ऑफिस है। उसी परिसर से सटकर जनपद न्यायालय की बाउंड्रीवाल है। यहां न्यायालय की ओर और अन्य प्वाइंट पर जहां से लोगों के आने-जाने की संभावना है, हर प्वाइंटर पर बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया है। इधर से आने से पहले ही लोगों को मना कर दिया जा रहा है।



नामांकन के समय बंद रहेगी आवाजाही

पहले दिन केवल पर्चा खरीद ही था। इसलिए हाईवे पर आवाजाही नहीं रोकी गई थी। लेकिन नामांकन होगा तो कार्यकर्ताओं की भीड़ रहेगी। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही से हादसे होने का खतरा रहेगा। इसलिए प्रत्याशी के आने और नामांकन करके लौटने तक बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा। जबकि छोटे वाहनों को अशोक मार्ग पुलिस लाइन होते हुए शहर में आएंगे।

-

सीसी कैमरे के साथ हो रही वीडियोग्राफी

पूरा कलक्ट्रेट परिसर सीसी कैमरे से लैस किया गया है। इसके साथ ही परिसर मेें गेट नंबर दो पर वीडियो ग्राफी कराई जा रही है। हर पल की गतिविधियों को कैमरे में कैद किया जा रहा है। जिससे अगर कोई विवाद होता है तो बाद में भी कार्रवाई की जा सके।



खुफिया विभाग भी अलर्ट

नामांकन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी लगे ही हैं। इसके साथ ही खुफिया विंग भी लगा हुआ है, जो अपने स्तर से निगरानी करके रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन




अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नामांकन शुरू होने से पहले डीएम पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, एडीएम उमाशंकर और एएसपी सिद्धार्थ ने पूरे कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। ड्यूटी में लगे कर्मियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें