फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग से दो घर राख, युवक झुलसा

Tue, 30 Apr 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में लगी आग से दो और आठ घारी जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया गया। आग बुझाने में एक युवक झुलस गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी तिलौली में भर्ती कराया गया। खेसरहा थाना के गौहनिया गांव में सोमवार दोपहर गेहूं की डंठल में लगी आग की चपेट में गांव के बाहर बने शुभकरण और रामवती के घर में आग लग गई। तेजी से फैली आग गांव में पहुंची जहां फागू, राम अवतार, रामकेश, त्रिलोकी, रामविलास, राम सजीवन, रामचरित्र, बाबूराम, गोमती, अदालत की घारी जलकर गए। नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर प्रभारी तहसीलदार बांसी राघवेंद्र पांडेय, हल्का लेखपाल धर्मेंद्र और स्थानीय पुलिस मौजूद थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें