फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज क्षेत्र में बूंदाबांदी के बाद तेज हुई सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आने वाले दिनों कोहरा बढ़ने की बनी संंभावना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



डुमरियागंज। सर्दी का सितम बूंदाबांदी के बाद अब दिखाई देने लगा है। बुधवार को पूरे दिन धूप की गर्मी नदारत रही, जिससे लोगों को शाम होते ही ठिठुरन का अहसास होने लगा। रात में ठंड और भी बढ़ जाने से हर कोई ठंड से बेहाल रहा।



डुमरियागंज नगर सहित समूचे तहसील क्षेत्र में मंगलवार को हुई बूंदाबांदी और पूरे दिन कोहरा छाए रहने के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी धूप बेदम रही। सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का सिलसिला चलता रहा, जिससे लोगों को आज ठंड का न सिर्फ अहसास हुआ, बल्कि ठिठुरन भी हुई। बढ़ती ठंड के चलते क्षेत्र में सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्रा के अनुसार आने वाले दिनों तक इसी प्रकार सर्दी का असर रहेगा। कोहरा भी आने वाले दिनों में और तेज पड़ने की आशंका है।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें