शहर में निकाय चुनाव को लेकर पैदल मार्च करते सीओ अखिलेश वर्मा व पुलिस की टीम।
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव के मद्देनजर सीओ सदर अखिलेश वर्मा की अगुवाई में सदर पुलिस ने नगर में मार्च किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही लोगों से अपील की कि वे मतदान निर्भीक होकर करें। अगर कहीं कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो तत्काल सूचना दें। सकुशल का और निष्पक्ष मतदान कराने में सभी के सहयोग की जरूरत है। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष मीरा चौहान आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद