फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चुनाव ड्यूटी में लग रहे निजी वाहन, सवारियों की बढ़ी सांसत

Mon, 08 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए एआरटीओ ने जिला प्रशासन की तरफ से वाहनों के अधिग्रहण का नोटिस भेजा है। इस बीच मतदान के दिन 11 मई को भी विवाह का लगन तेज होने से वाहन अधिग्रहण किए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चुनाव कराने के लिए 465 बसों और 856 बोलेरो के अधिग्रहण को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी 11 नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए 113 बसें और दो सौ बोलेरो वाहन की जरूरत है। जिला प्रशासन की तरफ से मतदान के दिन चुनाव कर्मियों को बूथ पर पहुंचाने और वापस लाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। इससे जिले के कई मुख्य मार्गों पर वाहन नहीं मिलने से सवारियों को सांसत झेलनी पड़ रही है। वहीं नौ से 11 मई तक शादी लगन होने के कारण कई वाहन स्वामी ने प्रार्थना पत्र देकर वाहन मुक्त करने की मांग की है। एआरटीओ अरूण प्रकाश चौबे ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को बूथ तक पहुंचाने एवं वापस लाने के लिए 465 बसों एवं 856 बोलेरो वाहन के अधिग्रहण का नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि लगन का समय देखते हुए अधिक वाहनों को नोटिस दिया गया है ताकि जरूरत के अनुसार वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें