सीएमओ ने निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया
बांसी। नगर में निर्माणाधीन 50 शैय्या अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधिकारी संदीप चौधरी ने रविवार को निरीक्षण किया। जिम्मेदारों को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया, जिससे मरीजों को हो रही दिक्कत से निजात मिले। उन्होंने लोगों को जानकारी दी कि अस्पताल में पीआईसीयू, एसएनसीयू, आइसोलेशन वार्ड, मॉडलर ओटी तथा नया एफआरयू पॉइंट की सुविधा के साथ-साथ एएलएस एंबुलेंस की सुविधा भी होगी, जो प्राय: जिला अस्पताल में होती है। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि प्रतिदिन अस्पताल निर्माण की रिपोर्ट भी जिला मुख्यालय पर प्रेषित की जाए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अश्विनी चौधरी, डॉ. ओमकार जायसवाल आदि मौजूद थे। संवाद