फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के व्यवहार पर खीझे

Tue, 03 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में हुई। कर्मचारियों ने सीएमओ के रवैए पर आक्रोश जताया। साथी कर्मचारी से दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह में रवैए में सुधार न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपेंद्र पांडेय ने कहा कि कार्यालय में तैनात रामकिशुन यादव से सीएमओ ने उचित व्यवहार नहीं किया। वरिष्ठ अधिकारी का अपने अधीनस्थों के प्रति यह रवैया उचित नहीं है। सीएमओ इसके लिए माफी नहीं मांगती तो कर्मचारी संघ आंदोलन को बाध्य होगा।
बैठक में राजेश श्रीवास्तव, केडीपी आमा, अब्दुल अजीज, संजीव श्रीवास्तव, कमलेश उपाध्याय, शमशेर खान, राधेश्याम, रामतेज आदि मौजूद रहे। उधर, सीएमओ डा.अनीता सिंह ने  आरोपों  को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि बीते 30  अक्टूबर को रामेश्वर यादव ड्यूटी से अनुपस्थित थे। रजिस्टर में उन्हें अनुपस्थित कर दिया।
विज्ञापन

जबरन उन्होंने अबसेंट काट कर खुद को प्रजेंट बनाया। कर्मचारी अनावश्यक कार्यों के लिए दबाव बनाना  चाहते  हैं। उन्होंने किसी के साथ ऐसा कोई व्यवहार नहीं किया है, जिसके लिए खेद प्रकट करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें