फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएमओ ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना

Thu, 31 Oct 2024 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बृहस्पतिवार को सीएचसी मिठवल, सीएचसी जोगिया व पीएचसी बांसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य सुविधाओं को लेकर निर्देश दिया। प्रसव सेवाओं के सुधार को लेकर भी निर्देश दिया। सीएमओ ने सीएचसी मिठवल (तिलौली) में आकस्मिक चिकित्सा सेवा एवं प्रसव सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद सीएचसी जोगिया का आकस्मिक चिकित्सा सेवा एवं प्रसव सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद पीएचसी केंद्र बांसी में आकस्मिक चिकित्सा सेवा एवं प्रसव सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने प्रसव लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को प्रसवोत्तर परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए समझाया गया एवं भर्ती मरीजों का हाल जाना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें