फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं मिला मानदेय फीकी हुई दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। मनरेगा कर्मियों के दीपावली की खुशियां बेमजा हो गईं। वजह, तीन माह से बकाया मानदेय का भुगतान दीपावली जैसे अहम त्योहार पर भी नहीं हो सका है। मनरेगा योजना के संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश के 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों का अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह का मानदेय बकाया है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही वह कर्जदार हैं। बुधवार तक भुगतान की कोई सूचना न मिलने पर कर्मी मायूस हो गए। यह बातें उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मिश्र ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने जनपद में तैनात 820 ग्राम रोजगार सेवकों के परिजनों की दिवाली इस वर्ष अंधकार मय होने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें