फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुरक्षा के घेरे में होगा सीएम योगी का कार्यक्रम

Fri, 15 Mar 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ बीएसए ग्राउंड में शुक्रवार को कई विकास कार्यों का शिलान्यस करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा में अधिकारी सहित 900 से अधिक सुरक्षाकर्मी की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों का शिलान्यास करने के लिए बीएसए ग्राउंड से सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कोई संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न कर सके। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति की इलेट्रानिक डिवाइस से जांच की जाएगी। जांच करने के बाद ही सभी को प्रवेश दिया जाएगा।
सीएम की सुरक्षा में लगभग 900 जवान तैनात रहेंगे। इसमें सात सीओ, 20 इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष, 123 उपनिरीक्षक, 536 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 103 महिला कांस्टेबल, एक सेक्शन पीएसी, 22 टै्रफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। इस संबंध में एसपी प्राची सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। चेकिंग करने के बाद कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें