मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, डीएम संजीव र?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आज बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर आएंगे सीएम योगी
भनवापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। बुधवार शाम को कमिश्नर और एडीएम के साथ पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भनवापुर क्षेत्र के ग्राम महतीनिया खुर्द स्थित नंदी गोशाला में निर्मित हो रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम उमाशंकर, एसडीएम कुणाल, सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, लवकुश ओझा, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।