फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंद एक्स-रे मशीन शुरू, मरीजों की उमड़ी भीड़

Wed, 24 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में लगी डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब हो गई थी, जिससे जांच के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हुई। मंगलवार को 10 बजे मशीन बनी तो मरीजों को सहूलियत मिली और जांच हो पाई। सोमवार को लगभग 250 मरीज बिना एक्स-रे कराए ही लौट गए थे।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में लगी डिजिटल एक्स-रे मशीन में अकसर खराबी आ जाती है। एक बार खराबी आने के बाद उसे सही करने में कम से कम एक दिन का वक्त लग जाता है। कारण बाहर से इंजीनियर आते हैं, तब मशीन सही होती है। सोमवार को अचानक मशीन खराब हो गई। इससे लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीज निराश हो गए। कुछ लोग तो निजी सेंटर पर जांच के लिए चले गए। लेकिन अधिकांश मंगलवार को जांच के लिए फिर पहुंच गए। 10 बजे मशीन चलनी शुरू हुई तो मरीजों ने राहत की सांस ली। मशीन के खराब होने के कारण सबसे अधिक अस्पताल में भर्ती दुर्घटना के शिकार मरीजों को हुई। कारण वह बाहर जा नहीं सकते थे। यहां प्रतिदिन कम से कम 250 मरीजों की जांच होती है। एक दिन मशीन बंद होने केे बाद दूसरे दिन दोगुना भीड़ हो जाती है, जैसा कि मंगलवार को देखने को मिला। जांच कराने के लिए उसका से आए उमेश कुमार ने कहा कि बच्चे के हाथ में चोट लग गई थी। डॉक्टर ने एक्स-रे जांच लिखा था। आए तो मशीन खराब थी आज जांच हो गई। इसी प्रकार सुमित तिवारी, राजहित भी दूसरे दिन जांच के लिए पहुंचे थे। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आई थी, जिसे सही कर लिया गया है। जांच होने लगी है किसी को परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें