फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहित लॉकडाउन में बंद रही दुकानें आवागमन रहा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक लॉकडाउन में बंद रही दुकानें
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला रहा सक्रिय
सिद्धार्थनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर से गांव तक दुकानें बंद थी, सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही बाहर दिखाई दे रहे थे। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिसफोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शहर समेत कस्बों, चौराहों और गांवों में स्थित चाय, मिठाई, सब्जी, किराना आदि दुकानें रही बंद रही। सुबह से सड़कों पर आवाजाही कम रही, कभी-कभी इक्का-दुक्का लोग सड़क पर नजर आ जा रहे थे। जो घरों से निकले भी उनको चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चेतावनी देकर वापस घर भेज दिया। नगर निकाय कर्मियों ने चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर सैनिटाइजेशन किया। एसडीएम नौगढ़ उमेश चंद्र निगम, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ सदर आरबी सिंह ने चौराहों आदि पर पहुंच लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे रहे। बढ़नी, शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज, बांसी, बर्डपुर, उसका प्रतिनिधि के अनुसार कस्बों में दुकानें बंद रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कस्बों में चौराहे, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया गया और संक्रामक रोगों से बचाव हेतु नालियों की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें