फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साफ-सफाई जरूरी, बुखार की न करें अनदेखी

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के भरवठिया मुस्ताहकम में आयोजित संचार गतिविधि एवं माता बैठक में निरीक्षण के दौर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के भरवठिया मुस्ताहकम में शुक्रवार को संचार गतिविधि एवं माता बैठक हुई। इसका सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने निरीक्षण किया। उन्होंने गांव निवासी राम अजौरे तथा राकेश मौर्य के घर पहुंचकर आशा व एएनएम के कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि आशा बहू मंजू अपने कार्य में सुधार करें नहीं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षक ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर ग्रामीणों के सामने हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन किया तथा बताया कि नवजात शिशु को छूने से पहले, शौच के बाद तथा भोजन करने से पहले हाथ जरूर धुलें। हाथ धुलने से कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से कहा कि बुखार में देरी पड़ेगी भारी, इसीलिए बुखार होने पर तत्काल निकटवर्ती चिकित्सालय में इलाज व परामर्श लें। बीसीपीएम मेराज अहमद तथा एचईओ राजीव त्रिपाठी ने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल, मच्छर से बचाव, मच्छर प्रजनन वाली जगह व नालियों की साफ-सफाई, चूहा व छछूंदर से बचाव तथा बच्चों को नंगे पांव घर से बाहर ना निकालने आदि के विषय में जागरूक किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में आयोजित माता बैठक में भी प्रतिभाग किया। कहा कि गर्भवती महिलाएं प्रथम तिमाही में फोलिक एसिड टैबलेट का इस्तेमाल करें, जिससे नवजात शिशु को न्यूरोलॉजिकल परेशानी से बचाया जा सकता है। इस दौरान तारामती, सीमा, रीना, दुलारी, सोमना उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें