फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतगणना स्थल की करें सफाई व सड़क निर्माण

Sat, 17 Feb 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए डीएम पवन अग्रवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने एसपी प्राची सिंह व सीडीओ जयेंद्र कुमार के साथ पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल बीएसए कार्यालय के बगल स्थित मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद मतगणना स्थल नवीन मंडी का निरीक्षण कर सफाई एवं सड़क निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम पवन अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निर्देश दिए की पोलिंग पार्टियों के रवानगी के लिए विधानसभावार ले-आउट तैयार कर लें। वाहनों के लिए भी स्थान निर्धारित कर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मतदान संपन्न होने पर ईवीएम रखने, मतगणना के लिए अन्य सभी तैयारियों के लिए मंडी समिति का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी जितेन्द्र सिंह, अब्दुल जब्बार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें