फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सवा किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति डिग्री कॉलेज के पास बृहस्पतिवार देर शाम शोहरतगढ़ पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से सवा किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राज कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सूचना मिली कि एक युवक कुछ झोले में लेकर शोहरतगढ़ स्टेशन रोड की तरफ लेकर जा रहा है। जो कुछ संदिग्ध लग रहा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ के पास एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में उसने अपनी पहचान सहमूद निवासी वार्ड नंबर 9 आर्य नगर कस्बा व थाना शोहरतगढ़ बताया। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके शुक्रवार को उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें