-पानी की शुद्धता पर कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। जलवायु परिवर्तन से जुझारूपन के लिए समुदाय के प्रयास के लिए शुक्रवार को बर्डपुर ब्लाॅक में पानी की शुद्धता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पानी संस्थान की रीमा अरोड़ा ने किसानों से कहा कि बेहतर जीवन, फसल की उपज के लिए शुद्ध जल की जरूरत हैं।
तकनीकी सहायक रवि सिंह ने कहा कि सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शुद्ध जल के लिए पानी की टंकी का निर्माण करवाकर सभी के घरों तक पेयजल पहुंचाई रही है। किसानों को तमाम बीमारियों से बचाने के लिए खेतों में उर्वरक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि जैविक खेती को महत्व देना चाहिए। साथ में वातावरण इतना दूषित हो रहा है कि जिस समय बारिश चाहिए नहीं हो रही है। गर्मी अधिक पड़ने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है।
इन सब से बचने के लिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। कार्यशाला में महमूद अली, कृषि विभाग के डाॅ. शैलेश गौतम, राकेश चंद्रा, एडीओ एजी अजित वर्मा, राहुल, कोकिला, बबीता, कवि, हर्षिता, बंदना, सिंधु, ब्रजेश, आसिफ, आशीष पाठक, किसान रामशंकर गुप्ता, नंदन मौजूद रहे।