फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चंवर ताल में डूबने से कक्षा नौ के छात्र की मौत

Wed, 09 Oct 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवार के लोगों के आग्रह पर पुलिस ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

-बांसी कोतवाली क्षेत्र के चंवर ताल में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बे के नरकटहा रानी लक्ष्मी नगर वार्ड निवासी कक्षा 9 के छात्र की मंगलवार को चंवर ताल में डूबने से मौत हो गई है। वह अपने साथियों के साथ नहाने गया था। नरकटहा क्षेत्र के रानी लक्ष्मीनगर वार्ड निवासी जाबिर खान का इकलौता पुत्र 14 वर्षीय रेहान खान जो कक्षा नौ का छात्र था। वह सुबह रतनसेन इंटर काॅलेज में पढ़ने गया था। स्कूल से आने के बाद दोपहर डेढ़ बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ जनियाजोत गांव के उत्तर चंवर ताल के पास नहाने चला गया। इसके तीन साथी नहाने लगे और यह सड़क पर खड़ा था, इतने में एक साथी को डूबता देख यह बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया और साथी तो बच गया पर वह डूब गया। साथियों की सूचना पर गांव के लोगों ने पानी में काफी तलाश करने के बाद शाम चार बजे शव को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन शव को को घर ले आए। परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं हुआ। रेहान अपने माता पिता का इकलौहा संतान था। इसके अलावा जाबिर खान को कोई संतान नहीं है। मृतक रेहान के माता का देहांत एक वर्ष पूर्व हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें