- महराजगंज जनपद के बृजमनगंज में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज में मंगलवार को सड़क हादसे में जिले में रहने वाले एक डांस शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी रही। मृतक स्थाई रूप से संतकबीनगर जनपद के बखिरा का रहने वाला था। मौत के बाद परिवार के लोग पीएम हाउस पर पहुंच गए हैं। युवक की मौत के बाद उसके जानने वालों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के बखिरा कस्बा निवासी मेराज अहमद (23) पुत्र अली हसन सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय के बांसी तिराहा के पास किराये पर कमरा लेकर बच्चों को डांस सिखाता था। वह पिछले कई साल से जिले में रह रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी काम से बाइक से निकला था। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज में वाहन की टक्कर में जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर इलाज शुरू हुआ था कि दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लोगों परिवार को दे दी। इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।