फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध शराब बेचने की शिकायत पर निरीक्षण करने गईं निरीक्षक से झड़प

Fri, 08 Nov 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के हसीनाबाद चौराहे पर एक दुकान पर अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना किसी व्यक्ति ने आबकारी विभाग को दी। जिस पर शाम करीब 7 बजे आबकारी निरीक्षक मोनी शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां पर संबंधित दुकानदार के परिजन द्वारा जांच नहीं करने दिया गया। बताया जाता है कि आबकारी टीम के साथ झड़प भी की गई। जिसकी सूचना भवानीगंज थाने पर दी गई, बाद में भवानीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आबकारी निरीक्षक मोनी शुक्ला ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर मौके पर गई थी, जहां जांच नहीं करने दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें