बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सांसद जगदंबिका पाल समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसी दौरान नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। बाद में सांसद और विधायक एक साथ मंच पर पहुंचे और शिलान्यास व भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया।
प्रदीप कमलापुरी को जनता ने पीटा है, उनके किसी समर्थक ने नहीं। उनके समर्थकों की ओर से गाली-गलौज किए जाने पर लोग नाराज हुए थे। मैंने हाथ जोड़कर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। - जगदंबिका पाल, सांसद
कार्यकर्ता प्रदीप कमलापुरी की पिटाई का वीडियो एसपी को भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की मौजूदगी में उनके कार्यकर्ता को पीटा गया। कार्रवाई नहीं हुई तो मामला सदन में उठाएंगे। - विनय वर्मा, विधायक