फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गाड़ी साइड करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 21 Nov 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के पटखौली नानकार गांव में बृहस्पतिवार को गाड़ी साइड करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष के आबिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गाड़ी साइड करने की बात पर अकबर, कासिम और नूरुल ने उनके और उनके भाई अनवर अली के साथ मारपीट की। इसमें दोनों भाइयों को चोटें आईं। आरोप है कि आरोपितों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अकबर, कासिम और नूरुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं, दूसरे पक्ष के अकबर मनिहार ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि विवाद के दौरान अनवर मनिहार, आबिद मनिहार और चार अज्ञात लोगों ने उनके साथ ही उनके भाई कासिम और पिता नूरुल मनिहार को पीटा। इसमें तीनों को चोटें आईं। उन्होंने भी आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस पक्ष की तहरीर पर अनवर मनिहार, आबिद मनिहार और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें