शोहरतगढ़ सीएचसी पर अभिमुखीकरण कार्यशाला में चर्चा करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इमसें अनुश्रवण समिति की उपस्थिति में कार्य योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सुविधाओं से युक्त बनाने के साथ-साथ मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा को लेकर विचार विमर्श किया गया।
रोगी कल्याण समिति में नामित समिति के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर जानकारी लेकर केंद्र के व्यवस्था सुधार व बेहतर संचालन के लिए परामर्श दिया। साथ ही प्रसूति महिलाओं को नाश्ता, खाना व जलपान, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था चहारदिवारी पेंटिंग, परिसर में पौधरोपण कार्य व आकस्मिक परिस्थिति में मरीजों के लिए औषधियों के क्रय किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र कुमार, बीईओ पिंगल प्रसाद राणा, सह समन्वयक मनोज यादव, बीपीएम ओमप्रकाश द्विवेदी, एडीओ कोऑपरेटिव प्रदीप कुमार गौतम, मुख्य सेविका संध्या आदि मौजूद रहे।