फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में की गई प्रार्थना, गूंजे कैरोल

Mon, 25 Dec 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
क्रिसमस-डे पर सोमवार को सिद्धार्थनगर के सेंट थाॅमस स्कूल में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।  सोमवार को क्रिसमस की मस्ती छाई रही। सेंटा क्लॉज ने क्रिसमस का उपहार देकर सबको अपनी ओर आकर्षित किया। चर्च में विशेष प्रार्थना हुई, प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई गईं। ईसाई समाज के लोगों ने कैरोल गाए। उधर, स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सेंटा क्लॉज ने बच्चों में उपहार और चाकलेट बांटकर क्रिसमस की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

नगर के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज परिसर में आकर्षक झांकियों में प्रभु यीशु का जीवन दर्शाया गया। यहां रविवार की रात हुई प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य फादर थॉमस फिलिप सहित बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। थरौली स्थित क्वांटम पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉ. आलोक त्रिपाठी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ।
 निशा यादव मां मरियम का रूप धारण किया और अभिनव अग्रहरि, आनंद पांडेय सेंटा क्लॉज बने। अपने बीच सेंटा क्लॉज को पाकर बच्चे आनंदित थे। इस मौके पर शिक्षिका जागृति, शैलेंद्र पांडेय, जगदंबा पांडेय, नूरी, शशि पांडेय, सृष्टि श्रीवास्तव, नेहा रावत, पूजा, गिरजेश, अनिल, आदि मौजूद रहे। उधर, बर्डपुर के विजडम पब्लिक स्कूल में सोमवार को सेंटा क्लॉज ने बच्चों में उपहार बांटे। यहां डांस गेम और ड्रॉइंग की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान प्रबंधक घनश्याम जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता, संदीप कसौधन, राधेश्याम जायसवाल, राकेश, मनोज, दिलीप, पूजा कन्नौजिया, पूजा अग्रहरि, मोनिका, सना बानो, वर्षा मौजूद रही। सेंट थॉमस स्कूल में भी क्रिसमस-डे कार्यक्रम की शुरुआत श्रीप्रकाश वर्मा, विद्यालय प्रबंधक जीनेश के. मोहन ने की। बच्चों ने नृत्य-नाटक की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान साक्षी शुक्ला, श्रद्धा वर्मा, साक्षी मिश्र, विशाल कौशल, कृष्णा, समीर आदि मौजूद रहे। मिडास इंग्लिस स्कूल बर्डपुर में फूलचंद जायसवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रिंसिपल सीएच पाल, को-ऑर्डिनेटर रामशरण, संतोष कुमार, अमित, अभिमन्यु गुप्ता, संघशील बौद्ध, ममता चौधरी, प्रिया मिश्रा, काजल उपाध्याय, प्रिया, शिवानी वर्मा, नेहा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें