ताला तोड़कर नकदी, आभूषण उठा ले गए चोर
गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
चिल्हिया थानाक्षेत्र के गंगाराम महदेवा की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। थानाक्षेत्र के गंगाराम महदेवा में बंद पड़े एक घर के गेट का ताला तोड़कर चोर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी ने चिल्हिया पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
गंगाराम महदेवा निवासी कृष्ण कुमार त्रिपाठी के अनुसार बीते रविवार वह परिवार के साथ जोगिया गांव स्थित ससुराल गया था। सोमवार सुबह लौटा तो घर के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर दो कमरों में अलमारी व बक्से से खुले पड़े जिनका सामान बाहर पड़ा हुआ था। चारे आभूषण, एक हजार रुपये सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। उन्होंने चिल्हिया थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ चिल्हिया एसओ सभाशंकर यादव ने बताया चोरी की घटना की सूचना मिली है। मौका मुआयना करने पर घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर जांच कर कारवाई की जाएगी।