फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चाइनीज लहुसन...ये खाएंगे तो मजबूत नहीं और बीमार हो जाएंगे

Wed, 11 Sep 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विशेषज्ञ बोले- लिवर और किडनी के लिए है काफी नुकसानदायक
-देसी लहसुन की कीमत बढ़ने से तस्कर भारतीय बाजार में पहुंचा रहे चाइनीज लहसुन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर।
भारतीय लहसुन की कीमत बढ़ने के कारण बाजार में चाइनीज लहसुन की आवक बढ़ गई है। तस्कर नेपाल के रास्ते चीन से ये लहसुन बाजार में मंगा रहे हैं और मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। लेकिन इसके इस्तेमाल से बचिए, क्योंकि ये लहसुन आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हैं। जिन पौष्टिक तत्वों के कारण लहसुन का उपयोग किया जाता है चाइनीज में वे बिलकुल नहीं होते। ऐसे में इसका इस्तेमाल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देगा और धीरे-धीरे ये आपको बीमार बना देगा। इसके लगातार इस्तेमाल से लिवर और किडनी की गंभीर बीमारी हो सकती है।
भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा तस्कर काफी समय से उठाते हुए चले आ रहे हैं। जिस वस्तु की मांग जहां अधिक होती है, उस सामान को इधर से उधर करते हैं। बीते वर्ष चीन के मटर की तस्करी बढ़ी थी, लेकिन इस बार तस्कर चीन के लहसुन बाजार में खपा रहे हैं। भारतीय बाजार में लहसुन के दाम में बड़े उछाल के बाद तस्कर मोटी कमाई के लिए चीन से नेपाल और भारतीय बाजार में सीमा पार करके लहसुन पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। उस लहसुन की चमक को देखकर हर व्यक्ति उसी को खरीद रहा है। कारण देखने में आकर्षक होने के साथ ही उसके दाने भी मोटे हैं। ऐसे में उसकी खरीद हो रही है। बीते माह से लहसुन की मांग अधिक बढ़ी है। साथ ही तस्करी भी बढ़ी है।
विज्ञापन

सीमा पर एक माह में दो बड़ी खेप में लहसुन की पकड़ी गई है। यह तो वे मामले में हैं जो निगाह में आने के बाद पकड़ में आए। न जाने की कितनी मात्रा में तस्कर लहसुन को बार्डर पा रहे हैं। इस लहसुन के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना कि इसमें ऐसे तत्व हैं जो इंसान के लिए शरीर को बड़ी क्षति पहुंचा सकते हैं। जैसे कीडनी, लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है, अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं। ऐसे में चमक और बड़े दाने के चक्कर में न पड़कर देसी का सहारा लें और दुकानदार से पूछकर लें कि कहां से आ रहा है।
-
तीन राशि का बिक रहा है लहसुन
मंगलवार को बाजार की पड़ताल की गई तो दुकानों पर तीन प्रकार के लहसुन मिले। नगर में दुकान पर बड़ी राशि, उससे छोटी और फिर सबसे छोटे दाने का लहसुन था। जबकि रेट के बारे में जानने की कोशिश की गई तो बड़ी राशि वाले की कीमत 280 रुपये किलो और दोनों में 10 रुपये का अंतर बताया गया। दुकानदार से लहसुन की खरीद के बारे में जानकारी ली गई तो बताया कि छोटा वाला देसी है। जबकि, बड़ा वाला बाहर से मंगवाए हैं। बाहर से कहां से आया, इसके बारे में पूछा गय तो जवाब नहीं दिया। वहीं एक दूसरे दुकानदार ने बताया कि एक माह पहले 140-160 रुपये किलो लहसुन का दाम था। एकाएक वृद्धि हुई है। कुछ गोरखपुर लाते हैं जो देसी है। जबकि एक कारोबारी मिला जो बाइक से लाकर दे जाता है। उसका लहसुन अच्छा रहता है। उसमें 20 रुपये किलो तक बच जाता है। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र के अलीगढ़वा और ककरहवा बार्डर की किराना की दुकानों को देखा गया तो यहां बड़ी मात्रा में सफेद और बड़े दाना वाला लहसुन बिकता हुआ दिखा। जिसे चीन का लहसुन बता रहे हैं।
-
एक नजर कार्रवाई पर
एसएसबी की ओर से सीमा चौकी ककरहवा क्षेत्र में 27 अगस्त को 30 बोरी लहसुन पकड़ा गया था जो नेपाल से लाया जा रहा था। साइकिल से बार्डर पार करने वाले तस्कर एसएसबी को देखकर मौके से फरार हो गया था। लहसुन को जब्त किया गया था। इसी के अलावा कई और खेप लहसुन और प्याज एसएसबी बरामद कर चुकी है।
-
बोले दुकानदार, लगे रोक
नगर में किराना की दुकान करने वाले राम मित्तल ने बताया कि वह लहसुन गोरखपुर मंडी से मंगवाते हैं। हम स्थानीय लहसुन बेचते हैं। अगर बाहर का लहसुन आ रहा है और लोग बिक्री कर रहे हैंं तो इसकी जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए।
-राममित्त्ल, किराना कारोबारी
-
हम लोग हमेशा देसी की बिक्री करते हैं। अगर चीन का लहसुन आ रहा है तो इसकी जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए। इस प्रकार के वस्तु की बिक्री पर हर हाल में रोक लगाने चाहिए तो सेहत के लिए घातक हो।
विज्ञापन

-विवेक कुमार, किराना कारोबारी
-
बोले विशेषज्ञ
चीन के लहसुन उत्पादन में मेटल, लेड और क्लोरीन जैसे केमिकल और कीटनाशक दवाओं का अधिक प्रयोग होता है। जो किडनी, लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। केमिकल के प्रयोग से औषधीय गुण कम हो जाते हैं, जिसके खाने पर फायदा कम शरीर को नुकसान अधिक होता है।
-डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी, तेतरी बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें