फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गणेश मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

Wed, 11 Sep 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पंचायत शोहरतगढ़ के रघुनाथ नगर वार्ड का मामला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को कराया शांति, बुलाया थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के रघुनाथ नगर वार्ड में स्थापित गणेश मूर्ति को लेकर एक समुदाय के लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद दो समुदाय के बीच तीखी बहस हो गई। बहस व कहासुनी को सुनकर मौके पर दोनों समुदाय के लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की जानकारी होते ही शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों को शांत करवाया। और बातचीत के लिए थाने बुलाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हिंदू समुदाय के लोगों ने नगर पंचायत के रघुनाथ नगर वार्ड में गणेश मूर्ति की स्थापना की है। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि जहां मूर्ति स्थापना की गई है। वह रास्ता है, मूर्ति यहां नहीं रखी जाएगी। यह सुनकर हिन्दू समुदाय के लोगों ने कहा कि मूर्ति की स्थापना हो गई है। अब मूर्ति नहीं हटेगी। उसके बाद दोनों पक्ष में तीखी बहस होने लगी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने दो पक्ष की बातें सुनीं। दोनों पक्षों ने थानाध्यक्ष की बात मान ली। इस दौरान अभय प्रताप सिंह,बनवारी लाल गुप्ता, शिव शक्ति शर्मा, राममिलन चौधरी, अल्ताफ हुसैन, राजेन्द्र पांडेय, टिल्लू शर्मा, सभासद बब्लू गौड़,सूरज गौड़ आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें