फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों को टीडी व डीपीटी का टीका लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को टीडी व डीपीटी टीकाकरण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय शाहपुर में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने किया। इस मौके पर 11 बच्चों को टीका लगाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में एएनएम तारामती ने 50 ड्यूलिस्ट के सापेक्ष 46 बच्चों को टीका लगाया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में भी एएनएम तारामती ने तीस के सापेक्ष 24 बच्चों को टीडी व डीपीटी की खुराक लगाई। अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान पांच दिन चलेगा, जिसमें शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य टीम कार्योजना के अनुसार निर्धारित तिथियों पर चिह्नित विद्यालयों में शिविर लगाकर सभी बच्चों को टीडी व डीपीटी का टीका लगाकर टिटनेस जैसी जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित किया जाएगा। इस दौरान डॉ.बीके सिंह, डॉ. श्रीया चौधरी, पूनम, अनीता, संगीता, गुंजा, सूर्यवीर यादव, मो.अकरम खां, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें