फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों ने ली सुरक्षित होली मनाने और पौधारोपण की शपथ

Sat, 23 Mar 2024 04:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारतभारी में शुक्रवार को विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को केमिकलयुक्त रंगों से होली खेलने पर होने वाले नुकसान को बताया गया। होली पर सभी बच्चों से एक-एक पौधे लगाने की अपील की गई। ताकि पर्यावरण हरा भरा बना रहे।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम विलास सिंह यादव ने कहा कि हमें होली के पर्व पर केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। केमिकलयुक्त रंग हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। होलिकोत्सव में हमें हरे वृक्ष, टायर एवं प्लास्टिक नहीं जलाने चाहिए। क्योंकि इससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है। हमें इससे बचना चाहिए। होलिकोत्सव पर हमें सूखी लकड़ियों एवं उपलों का प्रयोग करना चाहिए। बच्चों को शपथ दिलाई गई की वे लोगों को होली पर हर्बल रंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करेंगे।
केमिकल युक्त रंग और कीचड़ आदि का प्रयोग होली के दौरान नहीं करेंगे। इस दौरान सहायक अध्यापक मोहम्मद नदीम ने बच्चों को होली के पर्व पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान रागिनी, अंश, आयुष, साधना, जमुना, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें