बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी में दो दिवसीय संकुल स्तरीय कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसका समापन बृहस्पतिवार को होगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए करना है, जो जवाहर नवोदय विद्यालय कासगंज एवं मैनपुरी में आयोजित की जाएगी।
इस चयन प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति वाराणसी संकुल-अ के अधीन आने वाले विद्यालयों बलिया, आजमगढ़ ,मऊ, गोरखपुर, देवरिया एवं सिद्धार्थनगर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मंतोष यादव व सन्नी कुशवाहा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को क्षेत्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष मिश्र ने किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जोड़ते हुए इनके महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं।