फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 08 Feb 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। ग्रामोद्योग सेवा संस्थान महाराजगंज के तत्वावधान में तिलक इंटर कॉलेज बांसी में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारंभ किया गया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर के अंकित गुप्ता, व्यास शुक्ला को प्रथम, तिलक इंटर कॉलेज बांसी की खुशी साहनी व शिवा पांडेय को द्बितीय, अभिषेक वर्मा, दुर्गा प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतिमा यादव, शिखा, कविता, सृष्टि श्रीवास्तव, प्रतिज्ञा द्विवेदी, आदर्श कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभारी तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. धर्मेंद्र मिश्र ने की। मोटिवेशन एंड इन्नोवेटिव प्रोग्राम फॉर साइंस स्टूडेंट ऑफ सिद्धार्थनगर प्रोजेक्ट के मुख्य अनवेषक विमल कुमार पांडेय ने बताया कि सिद्धार्थनगर में 225 विद्यार्थियों में वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सिद्धार्थ शंकर, शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, नागेश्वर नाथ सिंह, राकेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, गिरीश चंद्र, लोकपति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें