स्कूलों में समाप्त हो गया ग्रीष्मकालीन अवकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। ऐसे में विद्यार्थी, शिक्षकों की ओर से दिए गए ग्रीष्मकालीन गृहकार्य को पूरा कर लिए हैं। मंगलवार से ही स्कूल भी खुल जा रहे हैं। ऐसे में बच्चे स्कूल जाने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि किसी ने छुट्टियों को नाना-नानी के घर बिताए तो किसी ने अभिभावकों के साथ अन्य जगह पर जाकर सैर की।
कोई दादा-दादी के घर तो कोई कहीं और गया। कई बच्चों ने ग्रीष्मकालीन शिविरों में अलग-अलग कलाएं सीखीं। निजी स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि स्कूल लगभग 25 जुलाई से खुल जाएंगे। वहीं बेसिक शिक्षा के स्कूल 25 जून से खुलने जा रहे हैं। स्कूलों में भी सफाई, पुताई और मरम्मत हो रही है। स्कूल की गतिविधियों के पहले दिन की तैयारी शुरू हो गई हैं। शिक्षकों ने सूची बनाई है। कुछ खेल भी शामिल किए हैं, ताकि बच्चे स्कूल आने में उत्साहित हों।