फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्रेस में नहीं मिले बच्चे, मानक अनुसार कार्य कराने के निर्देश

Fri, 08 Nov 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरा में मनरेगा से निर्माणाधीन पार्क एवं ग्राम पंचायत अलीदापुर में कंपोजिट विद्यालय में एमडीएम शेड निर्माण कार्य निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत गौरा अलीदापुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र और कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम सेमरा में मनरेगा पार्क का बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उन्होंने मिट्टी पटाई का कार्य कराने और पार्क का संपर्क मार्ग निर्माण करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत अलीदापुर में एमडीएम शेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका कार्य नींव स्तर तक पूर्ण है और पिलर का कार्य प्रगति पर है। खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह को निर्देशित किया गया कि निर्धारित मानक के अनुसार कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र गौरा अलीदापुर के निरीक्षण में प्रसव केंद्र संचालित मिला, लेकिन भवन की स्थिति खराब मिली। जिसमें आवश्कतानुसार छत एवं प्लास्टर की मरम्मत तथा बिजली, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत से आवश्यकतानुसार मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सीएचओ खुशबू ने बताया गया कि प्रतिदिन 10-15 ग्रामवासियों की ओपीडी/स्क्रीनिंग किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ के ग्राम पंचायत गौरा अलीदापुर में कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका को देखा। नामांकन 245 के सापेक्ष मात्र 102 बच्चे उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें