सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 34वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पीटी प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर मिश्रित वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बरगदवा, जूनियर स्तर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पननी और जूनियर स्तर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पचपेड़वा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने ध्वज फहराकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सरकार के प्रयासों से परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं और सुविधाओं में सुधार हुआ है।