फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छायाचित्र प्रदर्शनी से बच्चों ने प्राचीन स्मारकों को जाना

Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा सिद्धार्थनगर की ओर से बृहस्पतिवार को अतंरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर प्राचीन भारतीय स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। एक-एक चित्र का अवलोकन किया।
विज्ञापन

बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा में लगी प्रदर्शनी के अंतर्गत प्राचीन भारत से लेकर मध्यकालीन भारत के प्रमुख ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों को छायाचित्रों से प्रदर्शित किया गया। गौतम बुद्ध बाल विद्या मंदिर अलीगढ़वा के विद्यार्थियों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया एवं उनके विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा में संग्रहालय के महत्व एवं भूमिका की भी चर्चा की गई। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, संदीप यादव, अजय कुमार जायसवाल, विवेक पांडेय, अनूप कुमार पाठक, शिव कुमार, रुद्रदेव पांडेय, गुरु प्रसाद जायसवाल, पायल कसौधन, कुसुमलता जायसवाल, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें