फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करों के चंगुल से दो बालकों को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करों के चंगुल से दो बच्चों को छुड़ाया
विज्ञापन

एसएसबी की ककरहवा चौकी के जवानों ने पकड़ा
नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले जा रहे थे तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने सोमवार की देर शाम गश्त के दौरान सीमा पर स्थित पिलर संख्या 544/36 के पास से एक मानव तस्कर को पकड़ा। साथ ही दो बच्चों को बचाया। इसके बाद उन्हें नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी ककरहवा की पूछताछ से पता चला कि मानव तस्कर नाबालिगों को रुपये और नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले जाने वाले थे। नाबालिगों के घरवालों को इस बात की जानकारी नहीं थी। जांच पड़ताल के बाद बच्चों और तस्कर को कालीदह, जिला रूपनदेही पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए मानव तस्कर की पहचान अजीज निवासी गांव छोटकी पड़रिया थाना लुंबिनी जिला रूपनदेही (नेपाल) के रूप में की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें