फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत

Sun, 13 Aug 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र गौरा बाजार में रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर एक बालिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र लक्ष्मीनगर निवासी साजिद (13)पुत्र खालिद रविवार को दोपहर में घर से साइकिल से गौरा बाजार गया था। वहां से वह कुछ खाने का सामना लेकर जैसे घर के लिए निकला था, तभी एक टैक्टर-ट्राली के चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

घटना देखकर चौराहे के मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार कार्रवाई की जाऐगी। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें