फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा अलीगढ़वा में एसएसबी के गिरफ्त में भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली नागरिक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने शनिवार देर शाम सीमा पार करने की कोशिश करते हुए एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। उनके कब्जे से दो लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद किया गया। जिसे वह भारत से नेपाल ले जा रहा था। बरामद रुपये के संबंध में कागजात नहीं दिखा पाने पर ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि जवानों को जानकारी मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 549 के समीप अलिगढ़वा चेक पोस्ट के रास्ते भारतीय मुद्रा की अवैध तस्करी होने वाली है। सूचना प्राप्त होते ही चेक पोस्ट ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह भाटी के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अवध नरायण, राकेश कुमार, शेषनाथ यादव, पाटिल को सूचित कर चेक पोस्ट के रास्ते आने-जाने वाले लोगों की गहन रूप से तलाशी ली जाने लगी। इसी बीच में चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति भारत से नेपाल की तरफ बाइक से जा रहा था। संदेह के आधार पर जवानों ने उस व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह नेपाल सीमा में भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। जिसके दौरान उसके कमर में छिपाकर रखे दो लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मुकेश कुमार गुप्ता बिजुआ वार्ड नंबर छह जिला.कपिलवस्तु नेपाल बताया। बरामद मुद्रा से संबंधित कोई वैध्य कागजात नहीं था। इसके बाद लिखापढ़ी करके ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है। अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें